Posts

*राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्यन और विकसित भारत के संकल्प पर छात्राओं ने रखे विचार*

राजेंद्र राठौर
झाबुआ। शासकीय कन्या महाविद्यालय, झाबुआ में अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के अंतर्गत सांस्कृतिक कला एवं साहित्य समिति द्वारा डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता एवं शिक्षा में एआई का प्रयोग : वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल तकनीक, नवाचार और कौशल विकास के महत्व को रेखांकित करना था।

कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजना सोलंकी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर विजयकुमार रहे। आयोजन के माध्यम से छात्राओं को नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तकनीकी नवाचार तथा विकसित भारत की संकल्पना से जोड़ने का प्रयास किया गया।

डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं को रचनात्मक एवं तकनीकी माध्यमों से अपने विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिला। पोस्टरों के माध्यम से शिक्षा में डिजिटल तकनीक के उपयोग, नवाचार, कौशल विकास और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास जैसे विषयों को रेखांकित किया गया।

महाविद्यालय में आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं कौशल-आधारित शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उनमें रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन और संवाद कौशल विकसित करना रहा।

कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को छात्राओं तक पहुँचाने और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों से परिचित कराने की दिशा में सार्थक पहल की गई।
 इस कार्यक्रम में डॉ. विद्या चौहान,डॉ. सुरेश भूरिया, डॉ. प्रीति समदरिया त्रिपाठी, डॉ. वंदना मंडलोई एवं बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही।

ख़बर पर आपकी राय