शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, झाबुआ में गांधी जयंती एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति प्रतिज्ञा एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अमियराज चौहान,समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर सभी ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ-सफाई की गई।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता, नशामुक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी एवं सेवा भावना का संदेश दिया गया तथा महात्मा गांधी के स्वच्छता एवं सेवा के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। उपरोक्त जानकारी संस्था के अश्विन शर्मा ने दी |
