*पोषधव्रत करने वाले एवं प्रतिक्रमण में सूत्र बोलने वाले 35 बच्चों को पुरस्कार प्रदान किये गये*
बच्चों में धर्म के संस्कारों का सिंचन अनुमोदनिया है--पूज्य साध्वी जी
झाबुआ- स्थानीय जैन तीर्थ श्री ऋषभदेव बावन जिनालय की पुण्य धरा पर आज शुक्रवार को परम पूज्य साध्वी जी भगवंत श्री अविचलद्रष्टा श्री जी महाराज साहेब आदि थाना 7 की पावनकारी निश्रा में वर्षभर प्रतिक्रमण करने वाले उत्कृष्ट 60 आराधको एवं पोषधव्रत एवं प्रतिक्रमण में सूत्र बोलने वाले 35 से अधिक बच्चों का विशिष्ट बहुमान कर पुरस्कार प्रदान किये गये.. कार्यक्रम में पधारे शासन-रत्न श्री रमेश भाई धरू मुंबई एवं भरत भाई लाडू अहमदाबाद ने वर्षभर प्रतिक्रमण करने वाले बाल आराधको एवं झाबुआ श्री संघ की सराहना की.. इस अवसर पर "प्रतिक्रमण रत्न" स्व श्री कैलाशचंद्र कटारिया को स्मरण करते हुए भावपूर्ण भावांजलि अर्पित की गई..
श्री संघ के रिंकू रूनवाल ने बताया कि विगत एक वर्ष से सामूहिक प्रतिक्रमण प्रतिदिन शाम को जिनालय पर किया जाता है उन सभी उत्कृष्ट आराधकों का आज पूज्य साध्वी जी भगवंत की पावनकारी निश्रा में बहुमान कर पुरस्कार प्रदान किए गए प्रातः 10 बहुमान कार्यक्रम प्रारंभ हुआ इस अवसर पर पूज्य साध्वी जी भगवंत ने कहा कि बच्चों में यदि धर्म एवं सुसंस्कारों का बीजारोपण छोटी सी उम्र में हो जाता है तो वह वटवृक्ष बनकर धर्म ध्वजा को उत्तुंग शिखर पर फहराता है.. झाबुआ श्री संघ द्वारा बच्चों में जो संस्कारों का सिंचन करते हुए यह जो आराधना का आयोजन किया जा रहा है वह उत्कृष्ट हैं, सराहनीय है इनकी खूब-खूब अनुमोदना करते ही हैं साथ ही यह जो प्रतिक्रमण रूपी धार्मिक आराधनाएं कर रहे हैं वह एक दिन मोक्ष रूपी फल को प्रदान करने वाला बनेगा इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाए एवं समाज जन उपस्थित थे.
*इन्हें मिला पुरस्कार*
*प्रतिक्रमण के श्रेष्ठ बाल आराधक*
रिदम राठौर, अमन देशलहरा, दैविक राठौर. गर्वी राठौर,
चहेती पगारिया, परी रूनवाल, वंशिका रूनवाल, चैत्य मुथा, रियांश रूनवाल, विधान पगारिया
*वरिष्ठ श्रावक आराधक*
हुकमीचंद छाजेड़, सोहनलाल कोठारी, स्व. कैलाशचंद्रजी कटारिया, कमलेश भंडारी
अनिल रूनवाल, संजय मेहता,
रमेशचंद्र छाजेड़, शरद रुंगरेचा,
सुनील संघवी, इंद्रसेन संघवी
*वरिष्ठ श्राविका आराधिका*
मंजूबेन लोढ़ा, जसकुंवर बेन दुग्गड, सुशीला बेन राठौर, सरोज सकलेचा, कमलाबेन मुथा, बिंदु भंडारी, मांगूबेन सकलेचा, जीवनबेन पोरवाल, कोकिलाबेन मेहता, अनुपमा मेहता, ताराबेन दयडा, आशा कोठारी, पुष्पा नाहटा, श्रीकांताबेन सेठिया, अंकिता रूनवाल, शकुंतला रूनवाल, प्रेमलता पोरवाल, प्रतिभा जी भंडारी, कविता मेहता, मंजू पोरवाल, शिला कटारिया, श्वेता सकलेचा, सरिता रूनवाल, प्रतिभा, रूनवाल, स्वाती संघवी, सोनिया कांकरेचा, भारती नाहटा, किरण राठौड़, मोना रूनवाल, सीमा चौरडिया, सरिता बाबेल, हेमलता सकलेचा, मंजू राठौर, रेखा कटारिया, श्रुति सकलेचा, प्रेमलता संघवी, सीमा मेहता एवं सुरेखा मोदी
*पोषधव्रत करने वाले बच्चों में*
वेद कोठारी, चैत्य सकलेचा, गौतम पगारिया, चैत्य मुथा, ग्रंथ बाबेल, जीनांश भंडारी ,आयु छाजेड़
चहेती पगारिया , विहाना कटारिया, परि रुनवाल, वन्शिका रुनवाल
*प्रतिक्रमण में सूत्र बोलने वाले बच्चों में*
जीवीन छाजेड़, चैत्य मुथा, चैत्य सकलेचा, आयु छाजेड़, रिदम राठौर, रियांश रूनवाल, गौतम पगारिया, ग्रंथ बाबेल, जीनांश भंडारी, अर्हम संघवी, तिहान भंडारी, सानिध्य जैन, अर्श जैन, गाथा सकलेचा एवं चहेती पगारिया
*विशेष बहुमान*
8 दिन तपस्या एवं प्रतिक्रमण तप आराधक अर्जुन मेडा का बहुमान शाल श्री फल से किया गया..साथ ही छोटी सी उम्र में आराधना व सूत्र बोलने पर जीवीन छाजेड एवं पुण्य कटारिया को विशेष रूप से बहुमान किया गया..
*फैंसी ड्रेस प्रतिभागी बालक-बालिकाएँ*
पुण्य कटारिया • सिद्धम बरडिया • दैविक राठौर * गौतम पगारिया • त्रिषा बाबेल • गर्वी राठौर * प्रावी जैन * राश्व शाह एवं धर्मी शाह को बहुमान कर पुरस्कार प्रदान किए गए..
