Posts

“वरिष्ठों के अनुभव से नई पीढ़ी समृद्ध: केशव इंटरनेशनल स्कूल में पिथोरा कला का अनूठा संगम”

राजेंद्र राठौर
अटल वायोश्री योजना अंतर्गत वरिष्ठ जनों ने साझा किए जीवन और कला के गुर
संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण द्वारा प्रदत्त निर्देशों अनुसार तथा कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट के मार्गदर्शन में दिनांक 22/09/2026 को केशव इंटरनेशनल स्कूल में अंतर पीढ़ी जुड़ाव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । जिसके अंतर्गत पुरानी पीढ़ी से नई पीढ़ी को अपनी कला एवं संस्कृति साझा करने हेतु पिथोरा आर्ट वर्क का सैशन रखा गया । कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिक  पद्मश्री रमेश परमार ने आदिवासी गुड़िया बनाने एवं पिथौरा आर्ट के विषय में छात्र छात्रों को जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया साथ ही जीवन में अपने हाथों के हुनर से आत्मनिर्भर बनने की सीख भी दी। शिक्षा के साथ नई कला विधाएं सीखने के लिए प्रोत्साहित भी किया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय की ओर से श्रीमती निधी ठाकुर ने अटल वयो श्री योजना एवं इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग प्रोग्राम के मुख्य उद्देश पर प्रकाश डाला। शाला की प्राचार्या श्रीमती शालू जैन ने वरिष्ट जनों की तुलना पौधे के जड़ से की जिसके बिना कोई पौधा जीवित नहीं रह सकता। कार्यक्रम में प्रभारी उपसंचालक श्रीमती हेलेन वसुनिया मैडम उपस्थित रही l

ख़बर पर आपकी राय