المشاركات

झाबुआ DCA ने बुरहानपुर को पहली पारी में पछाड़कर दर्ज की शानदार जीत, चमन सोनी बने मैन ऑफ द मैच

राजेंद्र राठौर
झाबुआ। झाबुआ और बुरहानपुर के बीच खेले गए क्रिकेट मुकाबले में झाबुआ DCA ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
बुरहानपुर की टीम ने अपनी पहली पारी में 72.1 ओवर में 368/18 रन बनाए। टीम की ओर से अमन मिश्रा ने शानदार 132 रन तथा प्रतीक भावसार ने 62 रनों का योगदान दिया। झाबुआ की ओर से गणेश पंड्या और अंकुर सिंगार ने 3-3 विकेट हासिल किए।

जवाब में झाबुआ DCA ने अपनी पहली पारी में 387/10 रन बनाकर बुरहानपुर पर बढ़त हासिल की। झाबुआ की ओर से चमन सोनी ने शानदार 147 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं आदित्य त्रिपाठी ने 89 रन और अमन पाठक ने 35 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। बुरहानपुर की ओर से अमन मिश्रा ने 3 विकेट हासिल किए।

इस प्रकार झाबुआ DCA ने पहली पारी में 19 रनों की बढ़त के आधार पर मुकाबले में जीत दर्ज की।

मैच में शानदार 147 रनों की पारी खेलने वाले चमन सोनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

झाबुआ DCA की इस सफलता पर टीम के खिलाड़ियों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ख़बर पर आपकी राय