झाबुआ। त्रिवेणी परिवार द्वारा आज एक ऐसे शख्स का सम्मान किया गया जिसका सम्मान करके त्रिवेणी परिवार खुद को धन्य मान रहा है, क्योंकि ऐसे व्यक्तित्व के व्यक्ति का हमारे बीच होना ही बहुत बड़ी बात है।
अनिल मामा जो हमेशा अपने चेहरे पर मुस्कान दिए रहते हैं माता रानी की सेवा में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। त्रिवेणी परिवार द्वारा गरबे का आयोजन अंबे माता मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है, हर दिन समिति समाजसेवियों के माध्यम से भक्तों के लिए प्रसादी सल्पाहार अन्य व्यवस्थाएं करता है, लेकिन हर दिन समाजसेवी भी नहीं मिलते हैं। और ऐसे समय में हमेशा अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार रहते हैं *अनिल मामा* हमेशा चेहरे पर मुस्कान लिए हुए समिति की हर फरमाइश के लिए तैयार रहते हैं। और उनके इसी समर्पण को समिति अपना सौभाग्य मानती है।
त्रिवेणी परिवार गरबा महोत्सव के अध्यक्ष महेंद्र सिंह पवार कहते हैं अनिल मामा द्वारा समिति को जो सहयोग मिलता है वह अपेक्षा से कहीं अधिक होता है चंद समय में सब कुछ व्यवस्था कर देते हैं, वह हमारे लिए तो मामा है लेकिन पिछले 10 वर्षों से अपनी अस्वस्थ पत्नी की सेवा में मां की तरह लगे हुए। वह अपनी धर्मपत्नी की ऐसी सेवा कर रहे हैं जो एक मिसाल है, उनके जैसे व्यक्तित्व को सादर नमन है। आज समिति द्वारा उनके घर जाकर उन्हें अभिनंदन पत्र व माता रानी की चुन्नी भेंट कर उनका सम्मान किया गया। और उनकी धर्मपत्नी के स्वस्थ होने की कामना की गई।
