प्रसिद्ध दार्शनिक,साहित्यिक,धार्मिक,राष्ट्रवाद ,हिंदी के प्रचार - प्रसार को समर्पित राष्ट्रीय आचार्य अकादमी चुलियाना,रोहतक (हरियाणा)द्वारा विगत दिनों 63 वीं राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रदत्त विषय "विजयादशमी" का "आध्यात्मिक पक्ष" दिया गया था।उक्त आयोजित राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में देश के विभिन्न अंचलों से साहित्यकारों एवं कवियों ने अपनी सहभागिता की।
जिसमें जिला झाबुआ मध्य प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार - कवि डॉ.भेरूसिंह चौहान "तरंग" द्वारा भी सहभागिता की गई। संस्था द्वारा आयोजित कविता प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा कर दी गई जिसमें काव्य रचना की उत्कृष्टता के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।इस राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में साहित्यकार - कवि डॉ. भेरूसिंह चौहान "तरंग" द्वितीय स्थान पर रहे।
आचार्य अकादमी चुलियाणा, रोहतक हरियाणा के अध्यक्ष आचार्य श्री शीलक राम एवं संस्था के सभी पदाधिकारियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऍं दी गई।
इस उपलब्धि पर साहित्यकार - कवि,ईष्ट मित्र एवं रिश्तेदारों ने भी बधाई व शुभकामनाऍं दी।
