المشاركات

*पुष्प वर्षा के साथ हुआ आत्मीय स्वागत - अभिनंदन*

राजेंद्र राठौर
झाबुआ / लोकप्रिय विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली समाज सेवी संस्था शिव गंगा के बैनरतले आजादी के महा समर में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर बलिदानियों की स्मृति में "मानगढ़ बलिदान दिवस एवं स्वाभिमान जागरण यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में महिला  एवं पुरुष सम्मिलित हुए ।स्वाभिमान जागरण यात्रा ढोल,मांदल,कुंडी एवं थाली की कर्णप्रिय स्वर लहरियों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी जिसमें अनेकों पुरुषों ने तीर कमान के साथ मस्ती और अपने अनूठे जोशीले अंदाज में नृत्य करते हुए चल रहे थे। साथ ही महिलाएं भी अपने सिर पर बांस की बनी सजी हुई टोकरियां रखे झूमती -  गाती नृत्य करते हुए चल रही थी।
       इस अवसर पर एकलव्य भवन कार्यालय पर जिला प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन   के जिलाध्यक्ष ललित त्रिवेदी के निर्देशानुसार सचिव राजेन्द्रप्रसाद एवं उपाध्यक्ष मनोज खाबिया के मार्गदर्शन में बहादुरसिंह चौहान,अशोक जैन,वरिष्ठ साहित्यकार - कवि भेरूसिंह चौहान "तरंग",सुनील कुमार शुक्ला,मनोहरसिंह राठौर,महेंद्र कोठारी,शशिकांत वर्दिया एवं अन्य पदाधिकारी और सदस्यों ने अपनी एकता अखंडता, सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए शिव गंगा द्वारा आयोजित मानगढ़ बलिदान दिवस एवं स्वाभिमान जागरण यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ आत्मीय स्वागत - अभिनंदन किया गया।

ख़बर पर आपकी राय