झाबुआ। जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट द्वारा सतत कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के परिपालन में मदिरा संग्रहण, परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध जिला आबकारी अधिकारी झाबुआ रविन्द्र मानिकपुरी के निर्देशन में आज 17 नवम्बर 2026 को प्रात: रोड़ गश्त के दौरान देवझीरी की ओर से आ रहे वाहन क्रमांक MP09ZK8587 को रोक कर तलाशी लेने पर विदेशी मदिरा किंगफिशर कैन बीयर 40 पेटी (कुल- 480 बल्क लीटर) विधिवत जप्त कर कब्जे आबकारी लेकर आरोपी मोहम्मद सुलेमान पिता मोहम्मद रफिक खान निवासी धार एवं गोपाल पिता अनिल मालवीय निवासी धार के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1)(क), 34(2), 36, 46 के तहत प्रकरण पंजीबद्घ किया गया।
जप्त मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य राशि 1,82,400/- एवं वाहन का अनुमानित बाजार मूल्य 27,00,000/- रूपये, इसप्रकार कुल मसरूका 28,82,400/- रूपये होना पाया।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी महादेव सोलंकी के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक अकलेश सोलंकी द्वारा की गई व उपनिरीक्षक कांतु डामोर, आबकारी मुख्य आरक्षक श्रीराम मिस्त्री, पवन गाडरिया, विजय चौहान एवं हीरालाल चौहान का उल्लेखनीय योगदान रहा। जिले में अवैध मदिरा की बिक्री एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
