*पिकअप वाहन से 227 पेटी माउंट कंपनी की टिन बीयर (2,724 बल्क लीटर) की गई थी जब्त। शराब एवं वाहन सहित ₹19,46,376/- का मश्रुका किया था जब्त।*
झाबुआ। झाबुआ पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी पिटोल, थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 25.10.2026 को चौकी पिटोल पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 47 पर घेराबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक *MP-09-KD-8020* को रोका गया था। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें माउंट कंपनी की टिन बीयर की कुल *227 पेटियां (2,724 बल्क लीटर)* अवैध शराब बरामद हुई थी। पुलिस द्वारा शराब की कीमत ₹7,46,376/- एवं परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन की कीमत ₹12,00,000/- सहित कुल *₹19,46,376/- का मश्रुका जब्त* किया गया था।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
प्रकरण की विवेचना के दौरान अवैध शराब का परिवहन करने वाले आरोपी *खेलसिंह पिता वीरचन्द्र भुरिया, निवासी ग्राम सेमलिया, थाना राजगढ़, जिला धार (म.प्र.)* को दिनांक 08.11.2026 को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त मामले में थाना कोतवाली झाबुआ पर अपराध क्रमांक *1019/2026, धारा 34(2), 46 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली झाबुआ राजेन्द्रसिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी पिटोल उप निरीक्षक अशोक बघेल, सउनि सुरसिंग चौहान, प्र.आर. 323 दिलीप डावर, आरक्षक कैलाश सोलंकी एवं साइबर टीम झाबुआ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
*झाबुआ पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।*