Posts

माँ त्रिपुरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, झाबुआ में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राजेंद्र राठौर


झाबुआ। माँ त्रिपुरा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, झाबुआ में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा तिरंगे को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया गया था। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया।
संस्था के प्राचार्य डॉ. अल्पित गांधी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन-बान-शान, बलिदान, एकता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में सदैव अपने कर्तव्यों का पालन करने तथा राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखने का आह्वान किया।

ख़बर पर आपकी राय