المشاركات

*कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण*

राजेंद्र राठौर
*फायर सेफ्टी व्यवस्था का लिया जायजा, पाइप लीकेज मिलने पर तत्काल सुधार के दिए निर्देश*

झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने गुरुवार को जिला अस्पताल, झाबुआ का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की फायर सेफ्टी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय फायर सेफ्टी सिस्टम की पाइपलाइन में लीकेज पाया गया। इस पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित ठेकेदार को शीघ्र मरम्मत कर लीकेज दूर करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुचारु एवं कार्यशील रहना अत्यंत आवश्यक है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फायर सेफ्टी सिस्टम की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यक सुधार कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराकर इसकी जानकारी प्रस्तुत की जाए, जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम एल चोपड़ा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र भायल एवं अन्य उपस्थित रहे।

ख़बर पर आपकी राय