झाबुआ विगत कई वर्षों से प्रतिक्षारत सौधर्मव्रहतपोगच्छीय परंपरा के षष्ठम पटृधर राष्ट्रीय संत, पुण्य सम्राट जैनाचार्य श्री मद् विजय जयंतसेन सुरीश्वर जी महाराजा साहेब के नुतन शिखर बद्ध गुरु मंदिर के निर्माण के लिए आज दोपहर 12:39, बजे के विजय मुहुर्त मे पुण्य सम्राट के पटृधर गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्य सेन सूरीश्वर महाराज साहेब एवं आचार्य देव श्री मद् विजय जयरत्न सुरीश्वर जी महाराज साहेब की आज्ञानुवर्ती साध्वी श्री शशिकला श्री जी महाराज साहेब की सुशिष्या पुज्य साध्वी श्री अनुपम द्रष्टा श्रीजी महाराज साहेब की पावन निश्रा मे दुकान उतारकर जमीन लेवल करने के कार्य का शुभारंभ किया गया उक्त जानकारी देते हुए परीषद के मिडिया प्रभारी नवकार संयोजक योगेन्द्र नाहर ने बताया कि इस अवसर पर श्री संघ के मनोहरलाल भंडारी,ओ एल जैन, मुकेशभाई नाकोड़ा, डाक्टर प्रदीप संघवी, अंतिम पोरवाल,परीषद अध्यक्ष राकेश मेहता, सचिव संदीप सकलेचा, मनोहर लाल छाजेड़,भरत बाबेल, मनोज संघवी, रिंकु रुनवाल, गजेन्द्र वागरेचा,कांतीलाल पगारीया, विजय दख, संजीव वागरेचा,अमीत सकलेचा,मीत बरमेचा, दिलीप सेठिया श्रीमती किरण मेहता, श्रीमती इंदिरा वागरेचा आदि सैकड़ों गुरु भक्तों द्वारा नमस्कार महामंत्र के जाप किये जाकर वातावरण को शुद्ध एवं धर्ममय किया गया कार्यक्रम के अंत मे साध्वी श्री अनुपम द्रष्टा श्री जी महाराज साहेब द्वारा शास्त्रोंक्त मंत्रों का उच्चारण कर उपस्थित श्री संघ को मांगलिक का श्रृवण करवाई गई।
المشاركات
