झाबुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय खिलाड़ियों, एवं अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात एन.एस.एस. के स्वयंसेवक एवं युवा विद्यार्थियों को माय भारत ऐप पर पंजीयन कराया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती कविता सिंगार, अध्यक्ष नगर पालिका झाबुआ, श्रीमती किरण शर्मा, सचिव स्त्री शक्ति संस्थान झाबुआ, श्रीमती अनीता बेस पार्षद एवं त्रिपुरा नर्सिंग कॉलेज झाबुआ के नर्सिंग ट्यूटर रेखा अमलियार, मंजू राठौर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्चुअल संवाद किया जिसका सीधा प्रसारण महाविद्यालय में किया गया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अंजना सोलंकी एवं मुख्य अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय/राज्य स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान कर सभी खिलाड़ियों से चर्चा की गई एवं खिलाड़ियों ने अपने अनुभव महाविद्यालय की छात्राओं के साथ साझा किए।
श्रीमती किरण शर्मा ने विद्यार्थियों को कहा कि पहले के समय में कहा जाता था कि खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब एवं पढ़ो लिखोगे तो बनेंगे नवाब किंतु आज के समय में खेलों के माध्यम से राष्ट्र का सम्मान बढ़ाकर स्वयं का नाम को रोशन कर, कामयाबी हासिल कर सकते है।
प्राचार्य डॉ अंजना सोलंकी ने खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में विभिन्न खेलों जैसे, ओलम्पिक, राष्ट्रमंडल, एशियन गेम्स में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का उदाहरण दिया एवं सभी विद्यार्थियों से आव्हान किया कि देश के माननीय प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुसार हमें खेलों में भी अपना कैरियर बना सकते है।
कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।
उक्त कार्यक्रम महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ तथा बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राऐ उपस्थित रही। कार्यक्रम में डॉ. सारिका डुडवे, डॉ. प्रकाश अलांसे, प्रो. सुरेश भूरिया, प्रो. ज्योति भाबर आदि ने छात्राओं को प्रेरक उद्बोधन दिया।संचालन डॉ. मुकेश अजनार एवं धन्यवाद आभार प्रो. विजय कुमार ने किया।
