Posts

चातुर्मास हेतु पूज्य साध्वी जी भगवंत का हुआ भव्य मंगल प्रवेश*

राजेंद्र राठौर
*स्व-आत्मा में रमण करने के लिए है यह चातुर्मास - साध्वी श्री अविचलदृष्टा श्री जी*


*प्राचीन श्री ऋषभदेव बावन जिनालय की पुण्य धरा पर 4 माह बहेगी धर्म की गंगा*
झाबुआ- चातुर्मास पर से पृथक होकर स्व में रमन करने के लिए है जैसे वर्षाऋतु आते ही किसान का मन प्रसन्न हो जाता है एवं वह खेत की साफ सफाई में लग जाता है वैसे ही चातुर्मास आते ही आराधक वर्ग प्रफुल्लित हो जाता है एवं अपने मन के भीतर के विकारों की साफ सफाई कर धर्म आराधना में लग जाता है, प्रत्येक जीव सुख की दौड़ में लगा हुआ है लेकिन सुख पद प्रतिष्ठा एवं पैसे में नहीं है यह सुख तो क्षणिक है, अनंत सुख तो अपनी आत्मा में जो सदैव रमन करता है वहां विद्यमान है जो आराधक धर्म क्रिया करते हुए सदा संतोष धारण करता है वह हमेशा सुख का अनुभव करता है उक्त प्रवचन  पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराज साहेब के पट्टधर गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यसेन सुरीश्वर जी म.सा.,आचार्य श्री जयरत्न सूरीजी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी  साध्वी श्री अविचलदृष्टा श्री जी महाराज साहेब ने श्री ऋषभदेव बावन जिनालय पर महती धर्मसभा को संबोधित करते हुए कही!
*भव्य नगर प्रवेश का हुआ आयोजन*
श्री संघ के रिंकू रूनवाल ने बताया कि सकल संघ की नवकारसी के पश्चात पूज्य साध्वी जी भगवंत ने श्रीमती चंदनबाला चंद्रशेखर जी जैन के निवास स्थान जयंत लब्धि विला पर अभिधान राजेंद्र कोष की स्थापना की, सुबह 9 बजे रामकृष्ण नगर से चातुर्मास मंगल प्रवेश का जुलूस प्रारंभ हुआ, जुलूस में सबसे आगे मंगल कलश लेकर महिला परिषद बहु परिषद, महिला मंडल एवं नवकार ग्रुप की बहने एक जैसी वेशभूषा में चल रही थी प्रथम रथ में श्री आदिनाथ भगवान की प्रतिमा को लेकर श्रावकरत्न धर्मचंद मेहता एवं ज्ञानचंद मेहता बेठे थे,दूसरे रथ मै अभिधान राजेंद्र कोष को लेकर श्रीमती चंदनबाला जैन बैठी थी तीसरे रथ में दादा गुरुदेव के फोटो को लेकर श्रीमती मंजुला मनोहरलाल जी छाजेड़ बैठे थे पुण्य सम्राट के फोटो को लेकर श्रीमती चंदा कटारिया एवं आशा कटारिया बैठी थी रथ के पश्चात श्रावक वर्ग चल रहे थे साध्वी जी  भगवन के साथ सभी श्राविकाए  चल रही थी जगह-जगह समाज जनों ने भगवान के सम्मुख अक्षत श्रीफल से गहुलि की गई शोभायात्रा डीआरपी लाइन, नेहरू मार्ग, राजवाड़ा चौक लक्ष्मीबाई मार्ग होते हुए 52 जिनालय पहुंची जहां पर श्री संघ के अध्यक्ष संजय मेहता उपाध्यक्ष मुकेश रूनवाल नरेंद्र संघवी मुकेश लोढ़ा राजेश मेहता अंतिम जैन प्रकाश कटारिया अनिल रूनवाल विरेंद्र सकलेचा रमेश छाजेड़,सचिव रत्नदीप सकलेचा कोषाध्यक्ष उल्लास जैन मनोज नाकोड़ा हेमेंद्र संघवी मितेश गादिया रचित कटारिया जयेश संघवी राकेश मेहता द्वारा पूज्य साध्वी जी भगवंत की अगवानी कर गहुली की गई.
*विशाल धर्मसभा का हुआ आयोजन*
गुरु वंदन के पश्चात पूज्य साध्वी जी भगवत के द्वारा मंगलाचरण से धर्मसभा की शुरुआत हुई
श्री आदिनाथ भगवान एवं दादा गुरुदेव के चित्र पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया,पुण्य सम्राट की प्रतिमा पर वासक्षेप से गुरुपद पूजन का लाभ प्रकाश जी,गौरव सौरभ छाजेड़ परिवार पारा द्वारा लिया गया पूज्य साध्वी जी भगवंत को कामली वोहराने का लाभ श्री मनोहरलाल राजेंद्र प्रदीप भंडारी परिवार द्वारा लिया गया, स्वागत उद्बोधन श्री संघ अध्यक्ष संजय मेहता एवं चातुर्मास समिति अध्यक्ष प्रमोद भंडारी ने दिया स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति श्रीमती अंकित रूनवाल, रक्षा गादिया,आशा कटारिया एवं रुचि जैन द्वारा दि गई ! इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश जी छाजेड़ ने मंगल प्रवेश पर झाबुआ श्री संघ की अनुमोदना की एवं शुभकामनाएं प्रेषित की इस अवसर पर अतिथि के रूप में पधारे नानूभाई संघवी अहमदाबाद, मनोहरलाल पुराणिक, प्रकाश छाजेड़,रमेश भाई नडियाद जवाहरलाल जैन  मोहित तातेड तरुण परिषद के राष्टीय अध्यक्ष आदित्य धोका धार मनीष भाई वोहरा, प्रकाश तलेसरा,वीरेंद्र जैन एवं पेपराल तीर्थ से पधारे सभी ट्रस्टियों का शाल श्रीफल से चातुर्मास समिति के सचिव पंकज कोठारी  परिषद के अध्यक्ष राकेश मेहता अरविंद लोढ़ा विजय दख संदीप सकलेचा विजय कटारिया ने किया l उपस्थित महानुभाव की संघ पूजा का लाभ लाभार्थी परिवारों द्वारा लिया गया कार्यक्रम का संचालन श्री संघ अध्यक्ष संजय मेहता ने किया एवं आभार मुकेश जैन नाकोड़ा ने माना कार्यक्रम के पश्चात सकल श्री संघ के स्वाधर्मिक-वात्सल्य का लाभ श्रीमती लीलाबाई शांतिलाल जी भंडारी परिवार द्वारा लिया गया!

ख़बर पर आपकी राय