झाबुआ। शासकीय कन्या महाविद्यालय झाबुआ में अंतर महाविद्यालयीन जिला स्तर युवा उत्सव का समापन मां सरस्वती जी की पूजन पश्चात प्राचार्य डॉ. अंजना सोलंकी के मार्गदर्शन में हुआ। डॉ अंजना सोलंकी ने छात्र,छात्राओं को उद्बोधित करते हुए कहा कि
भारतीय ज्ञान परंपरा विषय अत्यंत गौरवशाली और प्रासंगिक है भारत की ज्ञान परंपरा विश्व की सबसे प्राचीन और समृद्ध परंपराओं में से एक है शून्य के आविष्कार से लेकर आयुर्वेद,योग, वास्तु कला, खगोल विज्ञान और पर्यावरण संरक्षण तक फैली हुई है, यह केवल सैद्धांतिक ज्ञान नहीं है बल्कि हजारों वर्षों के अनुभव अवलोकन और अनुसंधान पर आधारित एक व्यवहारिक जीवन पद्धति है से अवगत कराया
प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चित्रकला स्पॉट पेंटिंग में प्रकृति संरक्षण विषय में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस झाबुआ के हर्षित डुडवे ने प्रथम स्थान एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय झाबुआ की सविता गुंडिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया इसी क्रम में पोस्टर प्रतियोगिता विषय 'योग भगाए रोग' में शासकीय महाविद्यालय थांदला की कु. पायल खराड़ी ने प्रथम स्थान और कन्या महाविद्यालय झाबुआ की फिरदौस खान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कोलाज प्रतियोगिता में शासकीय कन्या महाविद्यालय झाबुआ की वर्षा डामोर विजेता रही।प्राचार्य डॉ.अंजना सोलंकी द्वारा प्रतिभागी छात्र/ छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए व जिला विश्वविद्याल यीन स्तरीय प्रतियोगिता के लिए समस्त विजेता छात्र-छात्राओं को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में सहभागिता हेतु शुभकामनाएं प्रदान की।
निर्णायक मंडल भूतपूर्व प्राचार्य श्रीमती आयशा सैयद कुरैशी, एडवोकेट श्रीमती साक्षी तोमर,वैज्ञानिक अक्षय नायर की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में आदर्श कॉलेज की युवा उत्सव प्रभारी प्रो. अनीता डावर पेटलावद महाविद्यालय के युवा उत्सव प्रभारी प्रो. राहुल डामोर
थांदला महाविद्यालय की प्रो. मीनाक्षी चौहान एवं मेघनगर महाविद्यालय की प्रो. सोनिया शर्मा एवं शासकीय महाविद्यालय राणापुर के ग्रंथपाल राजेन्द्रसिंह राठौर एवं शासकीय महाविद्यालय झाबुआ के डॉ. प्रकाश अलांसे सहायक नोडल अधिकारी,डॉ. विद्या चौहान, डॉ.मुकेश अजनार, प्रो. ज्योति भाबोर, प्रो. सुनीता गहलोत, ग्रंथपाल श्रीमती मीनल मोहनिया श्रीमती पार्वती हिहोर एवं समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम का आयोजन युवा उत्सव प्रभारी डॉ. सारिका डुडवे द्वारा किया गया।