Posts

*बायोडाटा एवं रिज्यूमे निर्माण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।*

राजेंद्र राठौर
झाबुआ। शासकीय कन्या महाविद्यालय झाबुआ में स्वामी विवेकानंद करियर एवं मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए बायोडाटा एवं रिज्यूमे निर्माण पर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया 
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजना मुवेल ने कहा कि वर्तमान में प्रतिस्पर्धात्मक दौर में छात्राओं के लिए केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रोजगार संबंधी व्यावहारिक कौशल, आत्मविश्वास एवं स्वयं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता भी आवश्यक है उन्होंने छात्राओं को ऐसे मार्गदर्शन कार्यक्रमों का लाभ उठाकर अपने कैरियर को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

इसके पश्चात मुख्य वक्ता प्रो. सुरेश भूरिया ने छात्राओं को बायोडाटा, रिज्यूमे एवं सी.वी के महत्व तथा उनके निर्माण की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक प्रभावशाली रिज्यूमे में शैक्षणिक योग्यता, कौशल, उपलब्धियों एवं अनुभव का व्यवस्थित उल्लेख होना चाहिए। साथ ही उन्होंने रोजगार प्राप्ति एवं साक्षात्कार की तैयारी से संबंधित उपयोगी सुझाव दिए।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश अजनार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को रोजगारोन्मुखी जानकारी प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ.सारिका डुडवे, डॉ. प्रकाश अलंसे, डॉ.विद्या चौहान,प्रो.ज्योति भाभोर, डॉ.प्रीति त्रिपाठी, प्रो. सुनीता गहलोत आदि प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकेश अजनार ने किया तथा धन्यवाद एवं आभार प्रो. विजय कुमार ने  माना।

ख़बर पर आपकी राय