Posts

*उपधान तप के उत्कृष्ट तपस्वियों का किया बहुमान*

राजेंद्र राठौर
झाबुआ-श्री शंखेश्वर तीर्थ पर विराजित सौधर्म बृहद तपा-गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय जयानंद सुरीश्वरजी महाराज साहेब एवं आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय दिव्यानंद सुरीश्वर जी महाराज साहेब की पावनकारी निश्रा में उपद्यान तप की आराधना का आयोजन हुआ जिसमें झाबुआ के तपस्वी श्रावक श्री मधुकर शाह एवं वरिष्ठ तपस्वी श्रीमती जीवनबेन पोरवाल ने उपधान तक की उत्कृष्ट तपस्या पूर्ण की जिनका श्री ऋषभदेव बावन जिनालय उपाश्रय पर पूज्य साध्वी जी भगवंत श्री अविचलदृष्टा श्री जी महाराज साहेब की पावन निश्रा में श्री संघ एवं चातुर्मास समिति की ओर से  शाल, श्री फल एवं तिलक निकालकर बहुमान किया।  
*उपधान तप के उत्कृष्ट तपस्वियों का किया बहुमान*

श्री संघ के रिंकू रूनवाल ने बताया कि मेंगलवा राजस्थान निवासी शा. पारसमल नैनमल संकलेचा परिवार द्वारा आयोजित उपद्यान तप की आराधना का आयोजन हुआ। शंखेश्वर तीर्थ पर आयोजित इस उत्कृष्ट उपधान तप  की साधना में भारतवर्ष के 625 से अधिक आराधकों ने भाग लिया 45 दिवसीय इस उत्कृष्ट आराधना में उपवास एवं निवि की तपस्या के साथ साधु-सम जीवन व्यतीत करना पड़ता है। क्रमश 3 उपधान की तपस्या के साथ तपस्वी मोक्ष माला का अधिकारी बनता है।

ख़बर पर आपकी राय