Posts

*जिला स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में शासकीय कन्या महाविद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा दी गई शुभकामनाएं*

राजेंद्र राठौर
झाबुआ। झाबुआ जिला स्तरीय खो खो महिला प्रतियोगिता आदर्श महाविद्यालय झाबुआ द्वारा आयोजित की गई 
डॉ विद्या चौहान ने यह जानकारी दी है कि प्रतियोगिता में महिला वर्ग का प्रथम मैच शासकीय कन्या महाविद्यालय एवं थांदला महाविद्यालय के बीच में खेला गया जिसमें कन्या महाविद्यालय विजय रहा फाइनल मैच पीजी कॉलेज झाबुआ ओर कन्या महाविद्यालय भी के बीच खेला गया इसमें शासकीय कन्या महाविद्यालय झाबुआ उपविजेता रहा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजना सोलंकी एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ विद्या चौहान ने बहुत उपलब्धि हासिल करने का आशीर्वाद दिया एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जो खिलाड़ियों का चयन किया गया है उनको बहुत सारी शुभकामनाएं दी एवं जिनका चयन नहीं हुआ है उनको अच्छे प्रदर्शन करने के लिए कहा प्राचार्य द्वारा एवं महाविद्यालय परिवार की ओर से खिलाड़ियों को बहुत सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई

ख़बर पर आपकी राय