* चापल्दा घाटी पर लूटपाट की नीयत से बैठे थे आरोपी
* बदमाशों के कब्जे से 1 देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, 1 मोबाइल और होंडा शाइन मोटरसाइकिल जब्त
*
झाबुआ। जिले में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार द्वारा असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, सतत पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपालसिंह महोबिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री अनुरक्ति साबनानी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी पेटलावद निर्भयसिंह भूरिया के नेतृत्व में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।
*घटना क्रम:*
दिनांक 17.10.2026 को चौकी बामनिया पुलिस टीम को रोड पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चापल्दा घाटी प्रतीक्षालय के पास दो संदिग्ध व्यक्ति एक मोटरसाइकिल के साथ खड़े हैं।
सूचना की विश्वसनीयता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदेहियों को धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम निम्नलिखित बताए:
* सुरेश पिता रघुनाथ निनामा (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम उमरी, थाना जोबट।
* राजु पिता भावसिंह बामनिया, निवासी ग्राम नेहतडा, थाना जोबट।
जब्ती एवं कार्रवाई:
तलाशी लेने पर आरोपीयो के कब्जे से एक 12 बोर का देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। साथ ही उनके कब्जे से एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल (क्रमांक MP69JE3814) और 01 मोबाइल भी जब्त किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध थाना पेटलावद में अपराध क्रमांक 483/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया।
सराहनीय भूमिका:
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया, उप निरीक्षक अर्चना चौहान, चौकी प्रभारी बामनिया स.उ.नि. लाखनसिंह भाटी, प्रधान आरक्षक 496 राजेश परमार, आरक्षक 451 मनीष, आरक्षक 227 महेन्द्र चंदेल, आरक्षक घनश्याम, आरक्षक 165 शिवम और सैनिक भीमसिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
