झाबुआ। इंदौर पब्लिक स्कूल, झाबुआ के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने SGFI जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए संभागीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। U-17 बालिका बास्केटबॉल वर्ग में विद्यालय की छात्राओं इशिता राठौर एवं अक्षा खान ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए संभागीय स्तर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। वहीं U-17 बालक बास्केटबॉल वर्ग में काव्य जैन एवं नीरव नायक अपने बेहतरीन प्रदर्शन द्वारा चयनित हुए।
विद्यालय की उप-प्राचार्या श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव ने सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी संभागीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
