Posts

*झाबुआ पीजी कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर एनएसयूआई का गेट बंद प्रदर्शन*

राजेंद्र राठौर
पुस्तक वितरण, कैंटीन शुरू करने, छात्रवृत्ति एवं आवास की मांग को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
झाबुआ। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर NSUI के जिलाध्यक्ष  नरवेश अमलियार के निर्देशानुसार जिला महामंत्री विनोद गणावा के नेतृत्व में गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कॉलेज प्राचार्य को विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
NSUI जिला महामंत्री विनोद गणावा ने कहा कि  झाबुआ जिला एक आदिवासी बाहुल्यजिला है जिसमें अधिकांश विद्यार्थी आदिवासी क्षेत्र से पढ़ने आते हैं लेकिन कॉलेज खुलने के लगभग तीन माह हो चुके हैं, लेकिन विद्यार्थियों को अभी तक पुस्तकों का वितरण नहीं किया गया है। इसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। NSUI ने मांग की है कि विद्यार्थियों को तत्काल पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे अपनी पढ़ाई की तैयारी समय पर कर सकें।
ज्ञापन में लंबे समय से बंद पड़ी कॉलेज की कैंटीन को पुनः शुरू करने,एवं पुस्तकालय के समीप स्थित स्टेशनरी हॉल में लाइट एवं पंखों की व्यवस्था करने, सत्र 2025-26 के विद्यार्थियों की लंबित छात्रवृत्ति एवं आवास की जांच कर शीघ्र भुगतान करने तथा  B.Sc. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति  का पोर्टल  अभी तक नहीं खुला उसको भी जल्द खोलने की मांग की गई।
NSUI पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाना चाहिए। यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो NSUI विद्यार्थियों के हित में चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। 
इस दौरान NSUI के पदाधिकारी  जिला संगठन मंत्री अनिल भाबोर , अल्केश पारंगी,कॉलेज उपाध्यक्ष आनंद गुंडिया , दिव्यांक मोरी, कांतिलाल भूरिया, लक्की परमार, अरविंद पचाह, सचिन बघेल, मालसिंह रावत,हर्षित, मनीष, विनोद भाबर, करण भाबर, दीपिका गणावा, रवीना भूरिया, शांति कटारा, एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं  भी उपस्थित रहे।

ख़बर पर आपकी राय