المشاركات

*झाबुआ में गूंजा IPS का विजयी परचम! क्विज प्रतियोगिता में इंदौर पब्लिक स्कूल, झाबुआ कैंपस की टीम ने जीता प्रथम स्थान*

राजेंद्र राठौर
झाबुआ। जब ज्ञान बना ताकत और आत्मविश्वास बना जीत की कुंजी, तब इंदौर पब्लिक स्कूल, झाबुआ कैंपस के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सार्वजनिक गणेश मंडल, राजवाड़ा चौक द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इस शानदार जीत के साथ विद्यार्थियों ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता में  इंदौर पब्लिक स्कूल , झाबुआ की विजेता टीम ने अपनी तेज सोच, सटीक उत्तर, सामान्य ज्ञान और बेहतरीन टीमवर्क से सभी को प्रभावित किया। टीम में वेदिका पाटीदार (कक्षा 7वीं), रिद्धान रुनवाल एवं विराग रुनवाल (कक्षा 8वीं),  हिरल भंडारी एवं लक्ष्य सिंह सोलंकी (कक्षा 9वीं) तथा रुद्र प्रताप पाटीदार (कक्षा 10वीं) शामिल रहे।
प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विजेता टीम को ₹3,000 की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उप प्राचार्या श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ सदस्यों ने भी विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

यह जीत केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि ज्ञान, मेहनत, आत्मविश्वास और टीम भावना की शानदार मिसाल है। 

इंदौर पब्लिक स्कूल  , झाबुआ - जहाँ प्रतिभा को मिलता है जीत का मंच!

ख़बर पर आपकी राय