*झाबुआ* मध्यप्रदेश के एक मात्र पश्चिम मुखी श्री योगेश्वर धाम स्थित योगेश्वर महादेव मंदिर पर शास्त्रोक्त विधि विधान से आज विघ्नहर्ता श्री गजानंद गणेशजी की स्थापना की गई
उक्त जानकारी देते हुवे योगेश्वर महादेव मंदिर संस्थापक नवकार संयोजक योगेन्द्र नाहर ने बताया की आज सुबह सवा ग्यारह बजे योगेश्वर महादेव मंदिर से नागरिकों माताओं बहनों द्रारा ढोल,ताशों की थाप पर योगेश्वर धाम से मरिमाता मंदिर तक जुलुस के रुप में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी को योगेश्वर धाम लाने के लिये बडी संख्या में पहुंचे इस अवसर पर मेंन लक्ष्मीनगर कालोनी के संजय,जोशी,बंटु भदोरीया, वाल्मिकी तिवारी,राजेन्द्र गुप्ता,हेमेन्द्र शाह,महेश अग्रवाल,नरेन्द्र पोत्तदार,
श्यामसुंदर गुप्ता, एडवोकेट चिराग नाहर,श्रीमती निकीता नाहर, नितु सिकरवार,सरोज नाहर,माया अग्रवाल श्रीमती,भदौरीया,श्रीमती सिरोठिया,रेखा,सिकरवार,बबबली,सगरवंशी माली,मंगला सोनी ,शशी गुप्ता,सहित सैकडो माताओं बहनों बंधुओ द्वारा मरिमाता मंदिर पर श्री गणेशजी का पुजन कर चल समारोह के साथ श्रीगणेश जी योगेश्वर धाम पर लाया गया जहां पर पंडित श्री प्रकाश जी त्रिवेदी द्वारा शास्त्रोक्त मंत्रोच्चार से गणेश स्थापना के मुख्य जजमान योगेन्द्र नाहर एवं परिवार द्वारा विघ्नहर्ता श्री गणेशजी की स्थापना की गई योगेश्वर धाम स्थित मंदिर पर श्री गणेश स्थापना का यह लगातार 14, वर्ष है सम्पुर्ण भारत के कोने कोने से यहां आने वाले भक्तों की संख्या हजारों में है
