Posts

*झाबुआ पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वेन*

राजेंद्र राठौर
पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने नवीन फोरेंसिक वेन का पूजन कर किया निरीक्षण
अपराध अनुसंधान में वैज्ञानिक एवं तकनीकी क्षमता को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस मुख्यालय द्वारा जिला झाबुआ पुलिस को अपराधों की वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वेन उपलब्ध कराई गई है।

झाबुआ पुलिस को प्राप्त नवीन मोबाइल फोरेंसिक वेन का पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेन्द्र पाटीदार द्वारा विधिवत पूजन किया गया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा फोरेंसिक वेन का विस्तृत निरीक्षण कर उसमें उपलब्ध आधुनिक तकनीकी संसाधनों एवं सुविधाओं का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान फोरेंसिक वेन में उपलब्ध साक्ष्य संकलन एवं संरक्षण संबंधी उपकरणों, फोरेंसिक जांच किट, आवश्यक तकनीकी संसाधनों, स्टोरेज व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया गया।

मोबाइल फोरेंसिक वेन की उपलब्धता से अब घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्यों का संकलन, संरक्षण एवं प्राथमिक जांच करने में पुलिस को सुविधा मिलेगी। इससे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा अपराध अनुसंधान की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।

मोबाइल फोरेंसिक वेन की प्रमुख सुविधाएं

▪️ घटनास्थल पर तत्काल फोरेंसिक जांच की सुविधा
▪️ साक्ष्य संग्रहण एवं सुरक्षित संधारण हेतु आवश्यक किट
▪️ वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच के लिए आधुनिक उपकरण
▪️ भौतिक एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के संरक्षण की सुविधा
▪️ फोरेंसिक टीम के कार्य के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं
▪️ उपकरणों एवं साक्ष्यों के सुरक्षित परिवहन हेतु विशेष व्यवस्था
▪️ घटनास्थल से साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन में सुविधा

पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने कहा कि मोबाइल फोरेंसिक वेन के माध्यम से घटनास्थल पर साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन एवं संरक्षण अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। यह सुविधा झाबुआ पुलिस की वैज्ञानिक अपराध अनुसंधान क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

नवीन फोरेंसिक वेन के माध्यम से पुलिस द्वारा अपराधों के अनुसंधान में आधुनिक तकनीक का अधिक प्रभावी उपयोग किया जाएगा, जिससे साक्ष्य आधारित एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना को बढ़ावा मिलेगा।

ख़बर पर आपकी राय