झाबुआ- पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयन्तसेन सुरीश्वरजी महाराज साहेब के पट्टधर गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी महाराज साहेब की पावनकारी निश्रा में झाबुआ श्री संघ के वरिष्ठ सुश्रावक अरविंद लोढा एवं जितेन्द्र बरमेचा ने केशलोचन करवाया
श्री संघ के रिंकू रुनवाल ने बताया कि इंदौर में चातुर्मास हेतु विराजित पूज्य गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी महाराज साहेब की पावन प्रेरणा से अरविंद लोढा एवं जितेन्द्र बरमेचा ने केशलोचन इंदौर में करवाया लोढा एवं बरमेचा का केशलोचन पूज्य मुनिराज श्री निर्भयरत्न विजय जी ने अपने हाथों से किया केशलोचन की महत्ता बताते हुए पूज्य गच्छाधिपति श्री ने कहा कि केशलोचन से ज्ञान के तंतु खुल जाते हैं एवं केशलोचन करवाने वाले पुण्यशाली को 180 उपवास जितना लाभ प्राप्त होता है !