Posts

इंदौर पब्लिक स्कूल, झाबुआ के प्रियांश पाटीदार का SGFI संभागीय प्रतियोगिता के लिए चयन

राजेंद्र राठौर
दो खेल विधाएं, एक दृढ़ संकल्पित खिलाड़ी और IPS झाबुआ के लिए एक गौरवपूर्ण पल।

झाबुआ। इंदौर पब्लिक स्कूल, झाबुआ कैंपस के कक्षा 12वीं के प्रतिभावान छात्र प्रियांश पाटीदार का SGFI संभागीय प्रतियोगिता के लिए दो अलग-अलग खेल विधाओं—जूडो एवं कुराश में चयन हुआ है। प्रियांश का चयन अंडर-19, अंडर-55 किग्रा वर्ग में हुआ है।
प्रियांश ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। अब वे दोनों खेल विधाओं में संभागीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विद्यालय की उप-प्राचार्या श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव एवं स्पोर्ट्स प्रभारी मोनिश कुमार ने प्रियांश को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और आगामी दोनों प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
इंदौर पब्लिक स्कूल परिवार प्रियांश की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

ख़बर पर आपकी राय