Posts

*वयं गुरुकुलम में उल्लासपूर्वक मनाया गया रक्षाबंधन पर्व*

राजेंद्र राठौर
*सारथी भाइयों, प्रकृति और देश के वीर सैनिकों के प्रति प्रेम व सम्मान का अनूठा संदेश*
वयं गुरुकुलम में रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ रक्षाबंधन मनाते हुए सारथी भाइयों की कलाई पर राखी बाँधकर उनके प्रति स्नेह एवं सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्राथमिक कक्षाओं की छात्राओं ने रक्षाबंधन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पौधों को राखी बाँधकर “प्रकृति रक्षा” का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि जिस प्रकार भाई-बहन एक-दूसरे की रक्षा का संकल्प लेते हैं, उसी प्रकार हमें भी प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए।
विद्यार्थियों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए प्राकृतिक वस्तुओं से राखी निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्राकृतिक एवं पर्यावरण-अनुकूल सामग्रियों से आकर्षक राखियाँ तैयार कीं।
रक्षाबंधन के इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा स्वयं निर्मित राखियाँ भारतीय सेना के वीर जवानों के लिए भी भेजी गईं, ताकि देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सैनिकों तक बच्चों का स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएँ पहुँच सकें।
इस अवसर पर संचालक श्रीमती किरण शर्मा , प्राचार्य श्रीमती दीपशिखा तिवारी , प्राचार्य श्री मकरंद आचार्य सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में प्रेम, सेवा, प्रकृति संरक्षण एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

ख़बर पर आपकी राय