झाबुआ। वीर शिरोमणि दुर्गादास जी राठौर के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बसंत कॉलोनी स्थित राजपूत समाज धर्मशाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी समाज जनों द्वारा वीर शिरोमणि दुर्गादास जी राठौर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया।
कार्यक्रम में समाज के बंधुओं ने उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
