Posts

नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजेंद्र राठौर
झाबुआ। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, झाबुआ में दिनांक 19 अगस्त 2026 को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश सिसोदिया, जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी, झाबुआ उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम से एक दिन पूर्व महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा नशामुक्ति की शपथ भी ली गई।
कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। सभी ने “नशा नहीं” का संकल्प लेते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का प्रण लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपरोक्त जानकारी संस्था के अश्विन शर्मा ने दी |

ख़बर पर आपकी राय