المشاركات

कुएं के पास लावारिस हालत में मिला नवजात, रायपुरिया पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया*

राजेंद्र राठौर

झाबुआ। थाना रायपुरिया क्षेत्र के ग्राम देवली में कुएं के पास लावारिस हालत में रोते हुए नवजात शिशु मिलने की सूचना पर रायपुरिया पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर नवजात को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से नवजात की जान बचाने में पुलिस की त्वरित कार्रवाई महत्वपूर्ण रही।

दिनांक 18 अगस्त 2026 को थाना रायपुरिया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवली में कुएं के पास एक नवजात शिशु रोता हुआ मिला है। सूचना मिलते ही थाना रायपुरिया प्रभारी *निरीक्षक श्रीमती गीता जाटव* पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं।

पुलिस टीम ने नवजात को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और बिना किसी देरी के पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों द्वारा नवजात का उपचार किया गया। डॉक्टर के अनुसार वर्तमान में नवजात की हालत स्थिर है।

रायपुरिया पुलिस द्वारा नवजात की सुरक्षा और उपचार को प्राथमिकता देते हुए दिखाई गई तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की जा रही है। पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक *261/2026 धारा 93 भारतीय न्याय संहिता (BNS)* दर्ज कर नवजात को लावारिस अवस्था में छोड़ने से संबंधित तथ्यों का पता लगाने की कार्रवाई की जा रही है।

ख़बर पर आपकी राय