झाबुआ।(नरसिंहपुर)। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश गंगोरिया के नेतृत्व में युवा कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर नरसिंहपुर जिले में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में प्रदेशभर से युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हो रहे हैं।
इस प्रशिक्षण शिविर में संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा, नेतृत्व क्षमता, जनसंपर्क एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही युवा कांग्रेस के संगठन को बूथ एवं जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में प्रभावी रणनीति पर कार्य किया जा रहा है।
झाबुआ जिले से जिला प्रभारी सद्दाम पटेल एवं जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नटवर डोडियार जिला उपाध्यक्ष प्रकाश परमार ने शिविर में सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष यश गंगोरिया के नेतृत्व में आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर युवा कांग्रेस के संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। शिविर के माध्यम से प्रदेशभर में युवा कांग्रेस के संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान करने के साथ ही आगामी समय में जमीनी स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया जा रहा है।
