झाबुआ। नर्मदा कावड़ यात्रा समिति समस्त सनातनी परिवारों के सहयोग से अपने सातवें वर्ष में सफलतापूर्वक कावड़ का आयोजन कर रही है
श्रावण मास के चतुर्थ सावन सोमवार की कावड़ अति महत्वपूर्ण है क्योंकि सावन मास का आखिरी सोमवार है । जिन्हें कालसर्प दोष हैं उन्हें कावड़ उठाने का अति विशेष फल प्राप्त होता है।
इस सावन महीने में की गई कावड़ यात्रा का विशेष महत्व हे ओर इस यात्रा का लाभ सभी सनातनी परिवारों को मिले ओर सभी इसका लाभ उठाएं इसी अपेक्षा के साथ नर्मदा कावड़ यात्रा झाबुआ के समस्त परिवारों को आमंत्रित करती है कि वह झाबुआ से देवझीरी कावड़ यात्रा में पधारे और मां नर्मदा के जल से भोलेनाथ का अभिषेक कर अपने कंधों पर कावड़ लेकर पदयात्रा करते हुए नगर के शिवालय पर जल अभिषेक कर स्वयंभू भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।
कावड़ यात्रा झाबुआ राजवाड़े से बस के द्वारा देवझिरी 7:00 बजे प्रस्थान करेगी आप यदि लेट हो जाते हैं तो 7:30 बजे उसके बाद 8:00 बजे भी वहां की व्यवस्था रहेगी और उसके बाद भी अगर आप लेट हो जाते हैं तो भी आप हमसे संपर्क करें कावड़ यात्रा देवझिरी से ठीक 9:00 बजे नगर के लिए प्रस्थान करेगी 9:00 बजे के पहले आप किसी भी साधन से देवझिरी पहुंच सकते हैं या हमसे संपर्क करें जहां तक संभव होगा नगर के हर व्यक्ति को हम हम देवझिरी पहुंचने की पूरी कोशिश करेंगे ताकि आप सभी देवझरी तक पहुंच सके और वहां से पैदल कावड़ यात्रा के रूप में पुनः नगर में नर्मदा जी का जल लेकर आए।
आपके पास कावड़ की व्यवस्था हो तो ठीक है और यदि आपके पास कावड़ की व्यवस्था नहीं है तो आप वहां पर आकर समिति के सदस्यों को सो रुपए राशि जमा करवा कर कावड़ प्राप्त कर सकते हैं*
नर्मदा कावड़ यात्रा समिति का आप सभी नगर वासियों से निवेदन है समय का विशेष ध्यान रखें और सभी समय पर पधारे ताकि हम समय से हमारी कावड़ यात्रा प्रारंभ कर सके।
कांवड़ वहीं उठाते है, बाबा भोलेनाथ जिन्हें बुलाते हैं। सौभाग्य है हमारे झाबुआ का। जहां बाबा भोलेनाथ जी की कृपा से और सिंगाजी महाराज की तपस्या से नर्मदा मैया अवतरित हुई।
मां नर्मदा मैया का जल कांवड़ में भरकर सभी धर्म प्रेमी अपार क्षद्धा भाव रखने वाले धर्मावलंबियों के साथ। लगातार 7 वे वर्ष बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे। बाबा भोलेनाथ और नर्मदा मैया का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहें।
जय श्री महाकाल जय नर्मदे मैया।
( कृपया अपनी सहमति प्रदान करे ताकि वाहन की व्यवस्था झाबुआ से देवाझीरी तक की जा सके)
आयोजक:- माँ नर्मदा कावड़ यात्रा समिति एवं समस्त सनातनी परिवार