झाबुआ। विश्व पूज्यनीय, प्रातः स्मरणीय प्रभु श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी महाराजा के प्रशिष्य,पुण्यसम्राट, राष्ट्रसंत, युगप्रभावकाचार्य *श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. के पट्टधर, वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा.तथा आचार्य श्रीमद् विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा.* की आज्ञानुवर्तिनी तपस्वीरत्ना सा. श्री शशिकला श्रीजी म.सा. की सुशिष्या,*सरल स्वभावी,मात्र हदया पू. सा. श्री अविचलदृष्टा श्रीजी म.सा* आदि ठाणा 7 की पावन मंगलकारी निश्रा में झाबुआ चातुर्मास के अंतर्गत 13 अगस्त 2026 गुरुवार को गुरुद्वीशताब्दी वर्ष एवं गुरुपद *तप* निमित्त प्रभु श्री मद् राजेन्द्र सूरी गुरुपद महापूजन का भव्य ऐतिहासिक आयोजन किया गया उक्त जानकारी देते हुए अ भा श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य परिषद के मिडिया प्रभारी नवकार महामंत्र जाप संयोजक योगेन्द्र नाहर ने बताया कि झाबुआ में चातुर्मासार्थ विराजित परम पूज्य मातृहदया साध्वी श्री अविचल द्रष्टा श्री जी महाराज साहेब की पावनकारी निश्रा में 36,जोड़े द्वारा सैकड़ों गुरुभक्तो की उपस्थिति में गुरुवार को दोपहर 12:39, बजे से प्रभु श्रीमद् विजय राजेन्द्र सुरीश्वरजी महाराज साहेब के मंदिर प्रांगण में साध्वी श्री द्वारा विविध मंत्रों एवं शास्त्रोक्त विधि विधान से एवं जावरा से पधारे संगीतकार विधि कारक आशीष जी चोरढीया एवं उनकी टीम द्वारा सर्वमहामंगलकारी गुरुपद महापुजन भव्य अनुष्ठान, का चल रहे श्री राजेन्द्र सूरी तप आराधना के अंतर्गत आयोजन किया गया।
Posts