Posts

*सांदीपनी शासकीय मॉडल उ.मा.वि. कल्याणपुरा में 'जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद' कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ; पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने विद्यार्थियों को दिया प्रेरणादायी संदेश*

राजेंद्र राठौर

 
झाबुआ। झाबुआ पुलिस द्वारा विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं कानून के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से सांदीपनी शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कल्याणपुरा (जिला झाबुआ) में *'जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद'* कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक  ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन, पुलिस विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग  के समन्वित प्रयासों से 'जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद' कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इसका आयोजन झाबुआ जिले के कल्याणपुरा स्थित सांदीपनि स्कूल में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को विधिक जागरूकता, संविधान, उनके अधिकारों और पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराकर एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया।
उन्होने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत हर शनिवार को प्रशिक्षित शिक्षकों और पुलिस अधिकारियों द्वारा विशेष लेक्चर आयोजित किए जाएँगे। इसके अलावा, छात्रों को थानों का भ्रमण कराकर वहाँ की बुनियादी कार्यप्रणाली, एफआईआर (FIR) की प्रक्रिया, साइबर अपराध, महिला अपराधों से जुड़े कानून और 112 आपातकालीन सेवा की कार्यप्रणाली प्रत्यक्ष रूप से समझाई जाएगी। इससे युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा ताकि वे स्वयं के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार भूमिका निभा सकें।
पुलिस और शिक्षा विभाग की इस संयुक्त पहल से भविष्य में बेहद सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और इस दिशा में पूरी गंभीरता के साथ कार्य किया जा रहा है।
 
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रूपसिंह बामनिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) पेटलावद *सुश्री अनुरक्ति सबनानी*, *रक्षा सखी टीम* सहित पुलिस विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी/कर्मचारी तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर वातावरण को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का संकल्प दिलाया गया।

ख़बर पर आपकी राय