Posts

एनएसयूआई झाबुआ ने द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष मे प्रमोट करने का पोर्टल पुनः खोलने एवं UG,PG के प्रवेश प्रक्रिया को पुनः चालू कर सीटें बढ़ाने हेतु आवेदन पत्र कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा __

राजेंद्र राठौर

झाबुआ। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन( NSUI) ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा 

जिसमें एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष नर्वेश अमलियार व जिला महामंत्री विनोद गणावा ने बताया कि एनएसयूआई देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो विद्यार्थीयों की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाता आया है 
समस्या इस प्रकार _
(1) द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष मे प्रमोट होने का पोर्टल दो दिनों से बन्द पड़ा है जिसके कारण जिले के अधिकाश विद्यार्थी प्रमोशन से वंशित रह गए है। आपसे अनुरोध है कि प्रमोशन के पोर्टल को पुनः खोला जाय।
(2)  UG,PG, कि प्रवेश प्रक्रिया का पोर्टल पुनः चालू कर  उसमें सीट वृद्धि कि जाय ताकि विद्यार्थियों का भविष्य खराब ना हो 
(3) झाबुआ जिले के किसी भी कॉलेज में PG कि MSC संकाय संचालित नहीं सिर्फ एक मात्र जिले कि लीडिंग कॉलेज में MSC है लेकिन वहां पर भी सीटें खाली नहीं होने के कारण अधिकाश विद्यार्थी MSC बॉटनी व MSC जूलॉजी में प्रवेश हेतु वंचित रह गए उसमें भी सीटें बढ़ाई जाय।
 निवेदन है कि द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष मे प्रमोशन का पोर्टल एवं प्रवेश प्रक्रिया के पोर्टल को पुनः खोल कर सीटों में वृद्धि कि जाय अन्यथा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उग्र आंदोलन करेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी।
उस समय एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे __अल्केश पारंगी, आनंद गुड़िया, अल्पेश भूरिया, डूंगरसिंह वास्केल, मनीष सिंगार,  अरविंद मकवाना हेमलता परमार, अरविंद , रानी गरवाल, पपीता मकवाना, नीतू  राठौर ,आदि कार्यकर्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

ख़बर पर आपकी राय