झाबुआ। श्रावण मास के पवित्र अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री वाड़ी हनुमान मंदिर पर पिछले 15 वर्षों से निरंतर चल रहे अखंड रामायणजी के पाठ का भव्य समापन हुआ। रक्षाबंधन के दूसरे दिन यानी आज दिनांक 30 अगस्त 2026 को पूर्णाहुति और महाप्रसादी के साथ इस 31 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ। करीब एक महीने तक चले इस अनुष्ठान में रामायण मंडल के सदस्यों और क्षेत्र के भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य पुजारी पंडित नित्य प्रकाश चौहान के सान्निध्य में विधि-विधान के साथ पूजन और हवन संपन्न कराया गया, जिसके बाद अनुष्ठान के अंतिम दिन लगभग 500 भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ लिया।
*प्रमुख सहभागिता एवं उपस्थिति*
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में मंदिर प्रमुख प्रवीण चौहान, गोपाल नेमा, मनोज सोनी, शांतिलाल चौहान, दशरथ जानी, राधेश्याम परमार, प्रमोद सोनी, अशोक सिंह, विजय चौहान, बंटू भंडारी, बबलू सकलेचा, संदीप नेताजी और मुख्य पुजारी नित्यप्रकाश चौहान का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही, पंडित जानी जी, हरि सतोगिया, सुशील सिसौदिया, संजय खंडेलवाल, दीपक टेलर, कृष्णा शर्मा, विनोद पांचाल, देवेंद्र सोनी, मनीष सोनी, रमेश मालवीय, रामनाथ राठौड़, सुजान राठौड़, मनीष पंवार, सज्जनसिंह, गोपालसिंह चौहान, राहुल गोस्वामी, मंदिर समिति के सेवक संजय सोनी, अशोक सिन्हा और संजय चौहान सहित रामायण मंडल के समस्त परिवार के सदस्यों की उपस्थिति ने इस धार्मिक आयोजन को भव्यता प्रदान की।