झाबुआ - स्थानीय जैन तीर्थ श्री ऋषभदेव 52 जिनालय जैन श्वेतांबर श्री संघ के वरिष्ठ संरक्षक प्रोफेसर डॉ. ज्ञानचंद मेहता के सेवानिवृत्ति होने पर जैन श्वेतांबर श्री संघ के सभी पदाधिकारी द्वारा मेहता का शाल श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर बहुमान किया गया इस अवसर पर मेहता परिवार द्वारा वर्षीतप के सभी तपस्वियों का पाद पक्षालन कर अनुमोदना की गई |
जैन श्री संघ के रिंकू रूनवाल ने बताया कि जैन समाज के वरिष्ठ संरक्षण वर्षीतप के तपस्वी प्रो.ज्ञानचंद जी मेहता के सेवानिवृत्ति के अवसर पर अंबा पैलेस पर आयोजित कार्यक्रम में जैन श्वेतांबर श्रीसंघ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा श्री मेहता का शाल श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर बहुमान किया गया अभिनंदन पत्र का वाचन श्री संघ अध्यक्ष संजय मेहता द्वारा किया गया, अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़ पारा द्वारा भी अभिनंदन पत्र भेंट कर मेहता का बहुमान किया |
कार्यक्रम में श्री मेहता के उत्कृष्ट सेवाकाल के बारे में बताते हुए डा.प्रदीप संघवी ने कहा कि पूर्ण ईमानदारी के साथ 43 वर्ष के सेवाकाल में खाचरोद, आलीराजपुर, थांदला एवं झाबुआ के कॉलेज में प्राध्यापक के रूप में आपने सेवा प्रदान की समय के पाबंद मेहता ने अपने ज्ञानदान से सैकड़ो विद्यार्थियों का जीवन संवारा आप थांदला कॉलेज में प्राचार्य के पद पर भी रहे, झाबुआ कालेज से प्रो.सुरेश जैन, डॉ अंजना मुवेल, प्रो.पी.के. जैन राजगढ़ , प्रो. नटवरलाल गुप्ता बड़वानी, प्रो सुभधा भोसले इंदौर,चेतना सराफ बदनावर, डॉक्टर सृष्टि छाजेड़ दाहोद, प्रोफेसर शहनाज खान रतलाम आदि वक्ताओं ने मेहता के बारे में बताते हुए अपने संस्मरण सुनाए l
*वर्षीतप के तपस्वियों का किया पाद पक्षालन*
झाबुआ नगर में चल रहे सामूहिक वर्षीतप के सभी तपस्वियों का मेहता परिवार के सदस्यों द्वारा दुध से पाद पक्षालन कर बहुमान किया गया साथ ही सभी वर्षीतप के तपस्वियों के बियाशने का लाभ भी लिया गया |
इस अवसर पर श्री संघ के वरिष्ठ निर्मल मेहता,प्रदीप रूनवाल मितेश गादिया मनोहर छाजेड,प्रकाश कटारिया अंतिम जैन रमेश छाजेड, वीरेंद्र सकलेचा भारत बाबेल अनिल रूनवाल राजेश मेहता उपाध्यक्ष तेजप्रकाश कोठारी अनिल राठौर मुकेश रूनवाल नरेंद्र संघवी मुकेश लोढ़ा उपव्यवस्थापक जयेश संघवी रचित कटारिया सचिन रत्नदीप सकलेचा कोषाध्यक्ष उल्लास जैन प्रवक्ता संजय जगावत,सहसचिव निशान शाह अंकित छाजेड़ ,अंकित कटारिया हेमेंद्र संघवी अमित मेहता रवि राठौर प्रतिक मोदी प्रतीक मुथा,अंकित रूनवाल आदि उपस्थित थे