झाबुआ।आजाद साहित्य परिषद् झाबुआ के आयोजन मे भव्य आजाद जयंती साहित्यिक समारोह का आयोजन
आज़ाद प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ इंदौर पब्लिक स्कूल के बालको द्वारा शानदार एकल एवं समूह नृत्य के साथ देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति सुबह 9 बजे से प्रस्तुत की जाएगी
दोपहर डेढ़ बजे से गरिमामय साहित्यकारों का सम्मान और प्रतिष्ठित आज़ाद रत्न शिखर साहित्य सम्मान के साथ साहित्यकारों एवं सहयोगीयों का वृहद सम्मान एवं साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन होगा, जो प्रथम बार बड़ा प्रयास है, जिससे लेखकों को प्रोत्साहन मिलेगा।
