Posts

इंदौर पब्लिक स्कूल , झाबुआ में 18वां स्थापना दिवस तथा छात्र संघ सदस्य सम्मान आयोजित

राजेंद्र राठौर
    झाबुआ। इंदौर पब्लिक स्कूल द्वारा दिनांक 6 जुलाई को 17 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इंदौर पब्लिक स्कूल , झाबुआ की स्थापना झाबुआ में 6 जुलाई , 2009 को आर्किटेक्ट अचल चौधरी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी।
कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया ,  जिसमें विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दीप्ति सरन ,   शाला प्रतिनिधि छात्र निलय प्रताप सिंह राठौर , शाला प्रतिनिधि छात्रा सिद्धि जैन , प्राचार्या प्रतिनिधि छात्र सार्थ राठौड़ तथा प्राचार्या प्रतिनिधि छात्रा कविशा जैन ने सहभागिता की।
विद्यालय में स्थापना दिवस के साथ-साथ मनोनीत छात्र संघ सदस्यों को बैच प्रदान कर विद्यालय व छात्रों के हित में कार्य करने की प्रतिज्ञा प्राचार्या महोदया द्वारा दिलवाई गई। नए मनोनीत छात्रसंघ सदस्य हैं -
1. निलय प्रताप सिंह राठौर (शाला प्रतिनिधि छात्र)
2. सिद्धी जैन (शाला प्रतिनिधि छात्रा)
3. अर्हम घोडा़वत (उप शाला प्रतिनिधि छात्र)
4. शुभी जैन (उप शाला प्रतिनिधि छात्रा)
5. सार्थ राठौड़ (प्राचार्या प्रतिनिधि छात्र)
6. कविशा जैन (प्राचार्या प्रतिनिधि छात्रा)
7. वैनवी भंडारी (सांस्कृतिक सचिव)
8. साची कटकानी (साहित्यिक सचिव)
9. नक्ष चौहान (खेल सचिव)
10. काव्या राठौर (पूर्व छात्र सचिव)
11. रहस्य पड़ियार (कप्तान गांधी सदन)
12. नमन कोठारी (उप कप्तान गांधी सदन)
13. अंतरा भाभर (कप्तान रमन सदन)
14.  देवराज मोरी (उपकप्तान रमन सदन)
15.  चर्चित जैन (कप्तान सुभाष सदन)
16.  दिव्यांश जैन (उपकप्तान सुभाष सदन)
17. परी बड़दवाल (कप्तान टैगोर सदन)
18.  काव्य जैन (उपकप्तान टैगोर सदन)
कार्यक्रम में छात्रों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति में गायन और नृत्य  प्रस्तुत किया गया।
प्राचार्या द्वारा अपने उद्बोधन में सभी मनोनीत छात्र संघ विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा गया कि अब आप सभी मनोनीत सदस्यों को विद्यालय के नियम , अनुशासन पालन कर सभी छात्रों को इसके लिए प्रेरित करना होगा तथा महोदया द्वारा परिषद के सभी सदस्यों को श्रीमद्भगवद्गीता में बताए गए नेतृत्व के सिद्धांतों पर काम करने की सलाह दी गई। शाला प्रतिनिधि छात्र तथा शाला प्रतिनिधि छात्रा द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित अभिभावकों , प्राचार्या तथा मनोनीत छात्र संघ सदस्यों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। मंच संचालन विद्यालय के ही छात्रों चहेती जैन तथा रियांश जैन द्वारा विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती शुभा गुप्ता तथा सुश्री सुहाना शेरानी के तत्वावधान में किया गया तथा आभार श्रीमति दीपिका श्रीवास्तव द्वारा व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम में समस्त विद्यालय स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।

ख़बर पर आपकी राय