अवैध शराब के विरुद्ध झाबुआ पुलिस का "ऑपरेशन प्रहार" – शराब से भरे ट्रक सहित 55 लाख 40 हजार रूपये का मशरूका जप्त

TODAY LIVE



झाबुआ। झाबुआ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत थाना मेघनगर पुलिस को बडी सफलता मिली है। दिनांक 03.02.2026 को थाना मेघनगर पुलिस ने अवैध शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा। 04 दो पहिया वाहन, 03 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। थाना मेघनगर पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर ग्राम आमली पठार से अवैध शराब से भरा ट्क पकड़ा जिसमें कुल 293 पेटी (2615 बल्क लीटर) अवैध शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 28 लाख रुपये है। साथ ही एक 12 चक्का ट्राला कीमती लगभग 25 लाख रूपए, 04 दोपहिया वाहन कीमती 02 लाख रूपए, 03 मोबाइल फोन (कीमती 40 हजार रुपए) जप्त किए गए। इस प्रकार कुल लगभग 55 लाख 40 हजार रूपये का मशरूका जप्त किया गया। 

सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी मेघनगर निरीक्षक दिनेश शर्मा, उप निरीक्षक संतोष वसुनिया, प्र.आर. धर्मेन्द्र, आर.योगेश, आर. सुनील। पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पुलिस टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।।

न्यूज़ एडिटर

TODAY LIVE
TODAY LIVE मध्यप्रदेश में स्थापित अग्रणी हिंदी वेब न्यूज़ , वर्ष 2022 में आरएनआई दिल्ली द्वारा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में पंजीयन के बाद खबरों को ऑनलाइन और प्रिंट दोनों ही माध्यम से प्रकाशित किया जा रहा है।
आरएनआई न. MPHIN39085 .

ख़बर पर आपकी राय