المشاركات

झाबुआ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए Future Point Jhabua की अभिनव पहल___

राजेंद्र राठौर
2 सितंबर को निःशुल्क प्रतियोगिता, तत्काल घोषित हुआ परिणाम; 3 सितंबर को पुरस्कार वितरण
झाबुआ। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बेहतर मंच, नियमित अभ्यास और अपनी तैयारी को परखने का अवसर देने के उद्देश्य से Future Point Jhabua द्वारा 2 सितंबर 2026 को निःशुल्क प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा एवं मेहनत का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का परिणाम परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद घोषित किया गया तथा 3 सितंबर 2026 को विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

प्रतियोगिता में नीलम भूरिया, निवासी कोकावद ने प्रथम, दिनेश बघेल, निवासी मोजीपाड़ा ने द्वितीय तथा ज्योति बामनिया, निवासी कुरेशी कंपाउंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सोनू भाबर, सोनू डामोर, जितेंद्र भूरिया, अंगूरी भाबर, उमंग सोलंकी, विशाल मावी, रॉकी गोयल एवं रिंकू खड़िया सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Future Point Jhabua द्वारा विद्यार्थियों को केवल कक्षा तक सीमित न रखते हुए परीक्षा जैसा वातावरण, नियमित अभ्यास एवं अपनी तैयारी को परखने का अवसर देने के उद्देश्य से इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। संस्था का प्रयास है कि झाबुआ जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सकारात्मक, अनुशासित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

संस्था के अनुसार, Future Point का अब तक करीब 400 प्लस विद्यार्थियों के चयन का परिणाम रहा है। वहीं संस्था से पढ़कर तैयारी करने वाले लगभग 30 विद्यार्थी वर्तमान में जिला झाबुआ में पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संस्था के लिए यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन का परिणाम है।

Future Point संचालक राधेश्याम कटारिया सर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए नियमित अध्ययन, निरंतर अभ्यास और मेहनत सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी झाबुआ जिले की किसी भी अच्छी शैक्षणिक संस्था से जुड़कर अपनी तैयारी कर सकते हैं, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को गंभीरता से लेना जरूरी है।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य किसी एक संस्था से जुड़ना नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और तैयारी के दम पर शासकीय नौकरी हासिल करना होना चाहिए। इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी तैयारी परखने के साथ-साथ भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित और तैयार करने का काम करती हैं।

Future Point Jhabua की ओर से बताया गया कि विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य में भी निःशुल्क प्रतियोगिताएं, टेस्ट एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

संस्था का मानना है कि छोटे शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में भी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने की पूरी क्षमता है। आवश्यकता है सही दिशा, नियमित अभ्यास और निरंतर मेहनत की।

Future Point Jhabua — तैयारी आज, सफलता कल।

ख़बर पर आपकी राय