मध्यप्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मंत्रालय, भोपाल के निर्देशासनुसार जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में दिनांक 02 सितम्बर 2026 को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय झाबुआ में संयुक्त रूप से ‘’युवा संगम’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत रोजगार, स्व-रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कुल 107 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीयन कराया गया तथा उपस्थित निजी क्षेत्र की कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 63 अभ्यर्थियों का प्रारम्भिक चयन किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से टाटा मोटर्स अहमदाबाद,चैकमैट सिक्योरिटीज सर्विसेस बड़ौदा , भारतीय जीवन बीमा निगम तथा एडीएस फाउन्डेशन दाहोद के भर्ती अधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित आवेदकों को शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई । कार्यक्रम में जिला रोजगार कार्यालय आईटीआई, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, पशुपालन विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सेडमैप, आरसेटी एवं अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी संस्था के अश्विन शर्मा ने दी |
Posts
