*झाबुआ* अ.भा. श्री राजेंद्र जैन नवयुवक, महिला,बालिका,तरुण,परिषद का अखिल भारतीय विराट अधिवेशन मां अहिल्या की नगरी इन्दौर में दिनांक,3-4, अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है,उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के राष्टीय कार्यकारिणी सदस्य नवकार संयोजक योगेन्द्र नाहर ने बताया की अखिल भारतीय स्तर पर होने वाले अधिवेशन में अधिकाधिक,परिषद शाखाओं को आमंत्रित करने एवं अधिकाधिक संघों, महानुभावों की सहभागीता करवाने के लिये त्रिस्तुतिक परंपरा के जैनाचार्य,सप्तम पटृटधर सुविशाल गच्छाधिपति *श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी म. सा.* *सह मुनि भगवंत - साध्वीजी भगवंत*
की पावन निश्रा में *इंदौर शहर* में आयोजित किया जा रहा है । अधिवेशन को सफल बनाने हेतु परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़ के नेतृत्व में परिषद *_संगठन उदघोष यात्रा_ *_दिनांक 6 सितम्बर, 2026*रविवार*
को देशभर की समस्त शाखाओं में एक साथ आयोजित की जा रही है। जिसमे परिषद् के विभिन्न वरिष्ठजन परिषद साथियों के साथ बैठककर अधिवेशन में सहभागिता करने का आव्हान करेंगे। संगठन द्वारा उदघोष यात्रा के लिए यात्रा प्रभारी मनोनीत किए गए है। जो शाखाओं की बैठक लेंगे।
▪️राष्ट्रीय सम्मलेन में अधिकाधिक महानुभाव की उपस्थिति रहे, इसके लिए संगठन की और से सम्पुर्ण भारत मे आमंत्रण देंगे । समस्त शाखा परिषद्, स्वयंसेवक, एवं भारतभर के समस्त श्रीसंघो से।
मध्यप्रदेश श्री संघ एवं परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारियो ने भावभरी विनंती हैं कि संस्था के वार्षिक सम्मलेन में सहभागिता कर अपनी समर्पणता का परिचय देवें । आपका सहकार संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष संघवी प्रकाश छाजेड़,प्रकाश तलेसरा,सुभाष कांकरिया, मांगीलालजी मामा,आदित्य धोका,नितिन धारिवाल,हर्ष बाफना, श्री मोहनखेडा महातीर्थ में यात्रा कार्यक्रम के प्रभारी रहकर राजगढ़ एवं लाबरिया श्री संघों एवं परिषद परिवार को आमंत्रण देंगे।