المشاركات

*नशा मुक्ति अभियान को मजबूत बनाते हुए होगा 4 सितंबर को दही हांडी फोड़ कार्यक्रम*

राजेंद्र राठौर

*धर्म में सामाजिक सरोकार* 

*3 सितंबर को बंधेगी राजवाड़ा चौक पर मटकी, बैठक में समितियां का हुआ गठन* 
झाबुआ--श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति राजवाड़ा चौक झाबुआ के तत्वाधान में लगातार 23 वे वर्ष में दही हांडी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर महत्वपूर्ण बैठक  31 अगस्त को रखी गयी थी बैठक में समिति के गठन के साथ-साथ कार्यक्रम की कार्य योजना तैयार की गई इस बार सभी सदस्यों ने एकजुट होकर जिले में फेल रही नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान छेड़ने का निर्णय लिया है जिसे जमीन पर उतारते हुए बैनर पोस्टर एवं संचालन के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी जाएगी दही हांडी फूड कार्यक्रम 4 सितंबर को रात्रि 9 बजे से आयोजित किया जाएगा दिनांक 3 सितंबर को प्रातः 10 बजे राजवाड़ा परिसर पर मटकी बांधी जाएगी जिसमें नशा मुक्ति अभियान के बैनर पोस्ट को भी शामिल किया जाएगा मटकी फोड़ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रति टीम को 1000 जमा करना अनिवार्य होगा साथ ही समिति की तरफ से प्रथम इनाम 21000 रखा गया हैं बैठक के दौरान कार्यक्रम की विस्तृत कार्य योजना बनाई गई एवं विभिन्न समितियां का गठन भी किया गया 
 
*समितियां का हुआ गठन*

जानकारी देते हुए समिति के उदय बिलवाल एवं महासचिव चंदर सिंह चंदेल ने बताया कि बैठक के दौरान कार्यक्रम संचालन के लिए विभिन्न समितियां का गठन किया गया है जिसमें संरक्षक अशोक शर्मा अजय रामावत यशवंत भंडारी भेरू सिंह सोलंकी दौलत भावसार पूर्व विधायक जेवियर मेडा नवीन पाठक एवं मधुसूदन शर्मा को शामिल किया गया है श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति का अध्यक्ष इस बार बलवीर सिंह सोहेल को बनाया गया महासचिव चंदर सिंह चंदेल रहेंगे उपाध्यक्ष का दायित्व कोमल सिंह कुशवाह कांजी भूरिया एवं लाल सिंह चौहान को सोपा गया है प्रचार प्रसार की व्यवस्था दौलत गोलानी एवं रविदास सिंह राठौर के पास रहेगी मंच व्यवस्था पंकज जैन मोगरा देखेंगे बैनर पोस्टर निर्माण अर्पित भानपुरिया करेंगे प्रशासनिक व्यवस्था समिति के लिए दीपेश बबलू सकलेचा एवं उदय बिलवाल अपना दायित्व निभाएंगे मंच संचालन समिति में भूपेश सिंगौड़ लोकेंद्र बिलवाल बिट्टू सिंगार उदय बिलवाल बबलू सकलेचा पंकज जैन मोगरा शामिल रहेंगे 
कोषाध्यक्ष का पदभार अजय सिंह पवार एवं सह कोषाध्यक्ष अब्दुल रहीम अब्बू दादा को बनाया गया 

*नशा मुक्ति पर होगा मटकी फोड़ का आयोजन*

बैठक में सामाजिक महासंघ के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह राठौर ने एवं राधेश्याम परमार दादू भाई ने प्रस्ताव रखा की प्रतिवर्ष हम सभी मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान नवाचार करते हैं जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है इस बार नशा मुक्ति अभियान को आगे बडाते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी जाएगी एवम जन  जागरूकता अभियान को आगे बढ़ते हुए सभी युवाओं से किसी भी तरह का नशा नहीं करने का संकल्प भी दिलाया जाएगा, जिले में फैल रहे नशे के जाल को समाप्त करने के लिए इस तरह का व्यापक प्रयास किया जा रहा है मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान शहर व गांव का युवा समाज बड़ी संख्या में उपस्थित रहता हैं सभी को रात्रि में मोबाइल की टॉर्च जलाकर नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई जाएगी  युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह समिति के मंच पर से बार बार किया जाएगा इस अभियान का सभी ने सदस्यों ने समर्थन करते हुए जिले के लिए यह कार्य प्रेरणापद बताया 

,*प्रवेश शुल्क 1000,इनाम 21000*

श्री कृष्णा समिति राजवाड़ा चौक के उदय बिलवाल एवं लोकेंद्र बिलवाल ने बताया कि इस वर्ष जो भी टीम मटकी फोड़ में भाग लेने के लिए आएगी उनके लिए प्रवेश शुल्क ₹1000 रखा गया है साथ ही प्रथम इनाम की राशि समिति द्वारा 21000 रुपए रखने की घोषणा की  है कार्यक्रम के दौरान यदि समाजसेवियों द्वारा इनाम की राशि बढ़ाई जाती है तो वह भी विजेता टीम को प्रदान की जाएगी 

*3 सितंबर को 35 फीट ऊंची बंधेगी मटकी*

समिति के जितेंद्र शाह एवं लाल सिंह चौहान ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मटकी एक दिन पूर्व 3 सितंबर को प्रातः 10 बजे स्थानीय राजवाड़ा चौक पर धूमधाम के साथ बांधी जाएगी पंडित विजेंद्र व्यास एवं पंडित जेमिनी शुक्ला द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके नशा मुक्ति के पोस्टर लगवा कर ढोल धमाकों के साथ मटकी को लगभग 35 फीट ऊपर बांधा जाएगा किसी खिलाड़ी को दुर्घटना में चोट ना आए इसके लिए दो ट्रक रेत भी गोपाल सोनी के सौजन्य से बिछाई जाएगी समिति द्वारा प्रथम इनाम ₹21000 रखा गया है 

*दो मंच बनेंगे,महफिल जमाने बाहर से आएंगे कलाकार* 

समिति के कोषाध्यक्ष अजय सिंह पवार एवं रविराज सिंह राठौर ने बताया कि मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान झाबुआ शहर एवं आसपास से हजारों की संख्या में आने वाले ग्रामीण जनों को देखते हुए समिति द्वारा दो मंच बनाने का निर्णय लिया गया है बड़े मंच पर समिति के पदाधिकारी एवं आमंत्रित अतिथि गण अपना स्थान ग्रहण करेंगे साथ ही दूसरे मंच से पूरे समय कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा समिति द्वारा टीमों के लिए आवश्यक नियम भी बनाए गए हैं जो मटकी फोड़ प्रारंभ होने के पूर्व सभी को बताए जाएंगे  इसी दिन रात्रि 7 से 9 तक लोगों के मनोरंजन के लिए बाहर से मिमिक्री आर्टिस्ट को बुलाया गया है जो मटके फोड़ कार्यक्रम के पूर्व सभी का मनोरंजन करेंगे
 
*कार्यक्रम के लिए नहीं होता है चंदा* 

श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति राजवाड़ा चौक के संरक्षक यशवंत भंडारी एवं दौलत भावसार ने बताया कि दहीहंडी फोड़ का यह विराट आयोजन लगभग 22 वर्षों से हो रहा है जिसकी तैयारी को लेकर प्रतिवर्ष किसी भी व्यक्ति से चंदा नहीं दिया जाता है समिति के सदस्य सहयोग राशि देकर इस आयोजन को संपादित करते हैं कार्यक्रम के दौरान जो भी घोषणा होती है वह सभी राशि विजेता टीम को प्रदान कर दी जाती है इस बार यह आयोजन 23 वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है एवं नशा मुक्ति थीम पर इसका आयोजन किया जा रहा है 

*रात्रि 12 बजे तक का समय हुआ निर्धारित* 

समिति के नवीन पाठक एवं मधुसूदन शर्मा ने बताया कि मटकी फोड़ कार्यक्रम को लेकर समिति द्वारा विशेष दिशा निर्देश तय किए गए हैं इसमें सबसे बड़ा निर्देश यह है कि 4 सितंबर को रात्रि 12 बजे तक यदि कोई भी टीम मटकी नहीं फोड़ पाती है तब उस स्थिति में समिति के सदस्य मटकी नीचे उतारकर किसी भी नन्हे कान्हा से मटकी फोड़ने के कार्य को अंजाम देगी इस स्थिति में किसी भी टीम का प्रवेश शुल्क लौटाया नहीं जाएगा एवं इनाम की राशि भी समिति अपने ही पास रखेगी जो आगामी वर्ष में काम आएगी बैठक के दौरान कोमल सिंह कुशवाह व्याख्याता एम के खुराना पुनीत भानपुरिया रविराज सिंह राठौड़ भेरू सिंह सोलंकी भेरू सिंह चौहान कुलदीप सिंह पवार जयंत बैरागी शैलेंद्र सिंगार राधेश्याम परमार जैसे अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीयों ने उपस्थित होकर अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखें 

ख़बर पर आपकी राय