Posts

*श्री ऋषभदेव बावन जिनालय की पुण्य धरा पर अचिंत्य महिमावंत श्री भक्तामर महापुजन का हुआ आयोजन*

राजेंद्र राठौर
*झाबुआ- दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वर जी महाराज साहेब द्वारा प्रतिष्ठित स्थानीय जैन तीर्थ श्री ऋषभदेव बावन जिनालय की पुण्य धरा पर महा-प्रभावशाली श्री भक्तामर महापुजन का आयोजन पुण्य सम्राट श्री जयंतसेन सुरीश्वर जी महाराज साहेब जी के पट्टधर गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री नित्यसेन सुरीश्वर जी म.सा., आचार्य श्री जयरत्न सुरीश्वर जी म.सा. की आज्ञानुवर्तीनी एवं साध्वी श्री शशीकलाश्री जी म. सा. की सुशिष्या विदुषी साध्वी श्री अविचलदृष्टा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 7 की पावनकारी शुभ निश्रा में लाभार्थी भावेशकुमार उमेशकुमार नंदलालजी मेहता परिवार  द्वारा किया गया महापुजन की क्रिया विधि कारक हर्षद जैन उन्हेल ने संपूर्ण कराईं।
श्री संघ के रिंकू रूनवाल ने बताया कि दोपहर 12.39 बजे बावन जिनालय के गुरू मंदिर हाल पर पूज्य साध्वी जी भगवंत के विशिष्ट मंत्रोच्चार के साथ महापुजन प्रारंभ हुई महापूजन के अंतर्गत श्रीमती नेहा भावेश मेहता एवं नीता उमेश मेहता परिवार इंद्र इंद्राणी बन पूजन में 44 महा-प्रभावशाली गाथा के प्रत्येक पद में भक्तामर यंत्र पर जल-चंदन -पुष्प -धूप दीप- अक्षत -नैवेद्य एवं फल आदि की विशिष्ट सामग्री से अष्टप्रकारी पूजन की विधि सम्पूर्ण की। पूजन में प्रभु भक्ति का विशिष्ट माहौल था सुमधुर संगीत एवं सुंदर प्रस्तुति के साथ श्रद्धाुलूजन भाव विभोर हो गए पूज्य साध्वी जी ने पूजन की विशिष्ट के बारे में बताया। 

*108 महाआरती उतारी गई*
आदि व्याधि एवं उपाधि को दूर करने वाली श्री भक्तामर महापुजन 5 घंटे तक चली पूजन में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे पूजन  की पूर्णाहुति पर यंत्र के समक्ष 108 दीपक से युक्त विशिष्ट महाआरती मेहता परिवार द्वारा उतारी गई।

ख़बर पर आपकी राय