*नेमिनाथ भगवान की भव्य रथयात्रा निकाली गई*
*जिनालय पर हुआ 18 अभिषेक का दिव्य आयोजन*
झाबुआ- स्थानीय जैन तीर्थ श्री ऋषभदेव बावन जिनालय पर 22 वे तीर्थंकर प्रभु श्री नेमिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव तप जप एवं आराधना करते हुए भव्य रूप से मनाया गया इस अवसर पर नेमिनाथ भगवान की भव्य रथ यात्रा निकल गई साथ ही दिव्य 18 अभिषेक के विशिष्ट अनुष्ठान का आयोजन भी किया गया
श्री संघ के रिंकू रूनवाल ने बताया कि पुण्यसम्राट श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. के पट्टधर गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा.तथा आचार्य श्रीमद् विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा.*की आज्ञानुवर्तिनी तपस्वीरत्ना श्री शशिकला श्री जी म.सा. की सुशिष्या विदुषी साध्वी श्री अविचलदृष्टा श्री जी म.सा. आदि ठाणा 7 की पावनकारी निश्रा में सोमवार को नेमिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत प्रातः 8 बजे प्रभु जी की भव्य रथ यात्रा 52 जिनालय से प्रारंभ हुई रथ यात्रा में नेमिनाथ भगवान की श्याम वर्णीय नूतन प्रतिमा को लेकर लाभार्थी संघवी वालीबाई सागरमल जी, मनोहरलाल छाजेड़ परिवार बैठे थे जगह-जगह भगवान के सम्मुख अक्षत श्रीफल से गहुली की गई रथयात्रा में सम्मिलित समाजजनों की संघ पूजाकर बहुमन किया गया रथ यात्रा लक्ष्मीबाई मार्ग राजवाड़ा जगमोहन दास मार्ग होते हुए जिनालय के मुख्य द्वार पर पहुंची मक्सी से पधारे विधि कारक हेमंत भाई वेदमुथा द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ भगवान के जिनालय प्रवेश की क्रिया कराई गई लाभार्थी छाजेड़ परिवार द्वारा भगवान को स्वर्ण एवं चांदी के अक्षत से बधाया गया।
*विशिष्ठ मंत्रोच्चार से हुआ 18 अभिषेक*
पूज्य साध्वी जी भगवंत अविचलदृष्टा श्री जी म.सा. द्वारा विशिष्ट मंत्रोच्चार के साथ दिव्य औषधियो से नेमिनाथ भगवान के 18 अभिषेक प्रारंभ हुए 3 घंटे से अधिक चले इस अभिषेक मैं प्रथम अभिषेक का लाभ पंकज कुमार वेद कुमार कोठारी परिवार ने लिया वहीं दूसरे अभिषेक का लाभ लीलाबेन शांतिलाल जी भंडारी परिवार द्वारा लिया गया तृतीय अभिषेक का लाभ प्रकाशचंद्र प्रदीप कुमार कटारिया परिवार द्वारा लिया गया स्वर्ण युक्त जल से अभिषेक हस्तीमल सागरमल जी संघवी परिवार द्वारा किया गया केशर के जल से अंकित अंकुर छाजेड़ परिवार द्वारा पांचवें अभिषेक का लाभ लिया गया , विजय कुमार अंकित कुमार दख परिवार द्वारा विशिष्ट औषधीय से युक्त जल से छठे अभिषेक का लाभ लिया गया तीन-तीन अभिषेक सभी लाभार्थी परिवार द्वारा किए गए
*सूर्य चंद्र दर्शन कराए गए* 18 अभिषेक के अंतर्गत एक विशिष्ट क्रिया एवं मंत्र के साथ चंद्र सूर्य दर्शन कराए जाते हैं भगवान नेमिनाथ की प्रतिमा के सम्मुख चंद्रदर्शन मनोज कुमार मुकेश कुमार चंद्रशेखर जी नाकोड़ा परिवार द्वारा कराया गया साथ ही सूर्य दर्शन की विशिष्ट क्रिया करने का लाभ जयेश कुमार चंद्रशेखर जी की काठी परिवार द्वारा लिया गया
*108 कलशों से शांतिधारा किया गया*
18 अभिषेक के पश्चात दिव्य सामग्रियों से 108 कलशो से भगवान का शांतिधारा मंत्रोच्चार से लाभार्थी परिवार अंतिम कुमार सौरभ कुमार उमेशजी पोखरना परिवार द्वारा किया गया
नेमिनाथ भगवान की आरती कु. भवी जयेश जी संघवी परिवार द्वारा उतारी गई मंगल दीपक व गुरुदेव की आरती मनोज कुमार मुकेश कुमार नाकोड़ा परिवार द्वारा उतारी गई शांति कलश का लाभ श्रीमती चंदनबाला चंद्रशेखरजी जैन नाकोड़ा परिवार द्वारा लिया गया विधिकारक हेमंत भाई वेदमुथा ने संपूर्ण क्रिया कराई गई ।