झाबुआ। सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ समिति द्वारा प्रति मंगलवार को किये जाने वाले पाठ के अंतर्गत श्रावणी शिवरात्रि के अवसर पर योगेश्वर धाम स्थित श्री योगेश्वर महादेव मंदिर पर श्री हनुमान चालीसा के संगीतमय पाठ किये गये
उक्त जानकारी देते हुए श्री योगेश्वर धाम संस्थापक योगेन्द्र नाहर ने बताया कि योगेश्वर धाम स्थित श्री योगेश्वर महादेव मंदिर पर महादेव की रात्रि आरती के पश्चात सैकड़ों भक्तो की उपस्थिति में सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ समिति द्वारा वाद्ययंत्रो की सुमधुर स्वर लहरियो के बीच सैकड़ों भक्तो की उपस्थिति में मनमोहक श्री हनुमान चालीसा के संगीतमय पाठ किये गये इस अवसर पर कालोनी के श्यामसुंदर गुप्ता, वाल्मीकि तिवारी,ओ पी राय, विशाल जोशी, राजेन्द्र गुप्ता, संजय सिकरवार, कमलेश गुप्ता, संजय जोशी, मेडतवाल , नरेंद्र पोतदार,श्रीमती सरोज नाहर, चंद्रलेखा जोशी,शशी गुप्ता, श्रीमती खतेडीया, श्रीमती राय सहित सैकड़ों कालोनीवासियों एवं नगर के नागरिकों का अभुतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ समापन प्रसाद श्रीमती मंगला,सोनी(पोतदार), श्यामसुंदर गुप्ता एवं सोहनलाल नाहर परिवार द्वारा वितरित कर सभी भक्तों का योगेश्वर धाम संस्थापक द्वारा आभार व्यक्त किया गया
